फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस मुठभेड़ में एक इनामियां समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में एक इनामियां समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जिले के दो स्थानों पर शनिवार को हल्की मुठभेड़ में एक इनामी समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पांचों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एसपी केके चौधरी ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार की शाम केराकत कोतवाल प्रशांत कुमार टीम के साथ सरायबीरू चौराहे के पास मौजूद थे। उसी दौरान क्राइम ब्रांच पहुंच गई। तभी सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश बजरंगनगर से अकबरपुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम अकबरपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर बदमाशों का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो एक बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ने फायर कर दिया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में जुगुनू सिंह निवासी इमिलिया थाना चंदवक, शुभम उर्फ दीपेंद्र निवासी पनिहर केराकत और प्रद्युम्य शर्मा निवासी इमिलिया चंदव शामिल हैं। फरार बदमाश आनंद सिंह निवासी धदिया केराकत बताया गया है। बदमाशों ने सेनापुर गांव में नौ दिसंबर को हुई लूट की घटना में शामिल होना कबूल किया है। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, लूट और चोरी की पांच मोबाइल फोन, चोरी की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस को दूसरी सफलता वाहन चेकिंग के दौरान मिली। मुखबिर की सूचना पर उदयचंदपुर के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार चार लोगों को रुकने का संकेत दिया तो बाइक सवार पीछे मुड़कर भागना चाहे। गाड़ी फिसल गई और एक बाइक पर सवार दो बदमाश गिर पड़े। एक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों को पकड़ लिया। एक ने अपना नाम रजत चौरसिया निवासी देवकली केराकत और दूसरे ने योगेश यादव निवासी घुरहूपुर केराकत बताया। दोनों 11 दिसंबर को शिवरामपुर खुर्द गांव के पास हुई लूट की घटना में शामिल थे। फरार अभियुक्तों में गोरख यादव निवासी देवकली और पप्पू यादव निवासी अतरौरा केराकत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed