फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बैंक से ढाई लाख रुपये निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

बैंक से ढाई लाख रुपये निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
घनश्यामपुर। बैंक आफ बड़ौदा की बदलापुर से जालसाजी कर दो लाख 40 हजार रुपये निकालने के आरोपी जयनारायण बिंद निवासी खमपुर थाना महराजगंज को बदलापुर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय भलुआही के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक प्रांजल जायसवाल ने बदलापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि ग्राम खमपुर थाना महराजगंज निवासी राजनारायण बिंद ने माह जुलाई 2017 में महराजगंज थाना क्षेत्र के राजनारायण के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपनी फोटो व पहचान पत्र लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद दो लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। जब कर्जदार की तलाश हुई तो मामला उजागर हुआ। राजनारायण के परिजनों ने बताया कि उनकी मृत्यु चार माह पूर्व हो चुकी है। उनके द्वारा कोई ऋण नहीं लिया गया है। फोटो मिलान के बाद पता चला कि गांव में इस तरह का कोई व्यक्ति नहीं है। शाखा प्रबंधक के अनुसार जालसाजी से ऋण निकालने वाले के ऊपर 2 लाख 64 हजार चार सौ अठारह रुपये बकाया हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed