{"_id":"5a283c474f1c1b0d698c05fd","slug":"1512586443621-31-03-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे,दो घायल 21-31-03","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे,दो घायल 21-31-03
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में बुधवार को दोपहर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई।
कुसमी गांव निवासी पलटू राम व कटेहरी राम के बीच पूराना जमीन विवाद चल रहा है। बुधवार को दोपहर पल्टू राम ने उस जमीन की जुताई कराने जा रहे थे। वहीं दूसरा पक्ष रोकने के लिए पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते लाठी डंडे से मारपीट हुई। जिसमें प्रथम पक्ष के शारदा देवी(55) व दूसरे पक्ष के पलटू राम (40)घायल हो गए। उनको एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।