फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ

बच्चों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ

Sun, 19 Nov 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ
नेहरू बालोद्यान कालेज के बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
जौनपुर। यातायात जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को नेहरू बालोद्यान इंटरमीडिएट कालेज वन विहार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में स्कूल वाहन चालक, बच्चे और यातायात कर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करते हुए यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं और यातायात संकेतों का पालन जरूर करें। उन्होंने बच्चों को रोड पर खेल का मैदान न बनाने और अनुशासित तरीके से रोड पर चलने की बात कही। एचसी यातायात नारायण सिंह ने यातायात प्रतीकों के बारे में जानकारी दी। हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल के बारे में भी लोगों को बताया गया। जाम की समस्या के बारे में लोगों को बताते हुए इससे निबटने के लिए बच्चों व वाहन चालकों की सहभागिता पर बल दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सीडी सिंह ने सड़क हादसों से होने वाली जनधन का हानि के बारे में बताया। इस मौके पर यातायात कर्मी गजपाल सिंह, रोशनलाल विपिन सिंह आदि मौजूद थे। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना कागज के वाहन चलाने वालों का चालान किया एवं उनसे शमन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed