फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चंदवक और खुटहन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

चंदवक और खुटहन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

Wed, 08 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गोनौली गांव के पास मंगलवार की सुबह दस बजे ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल गणेश राय पीजी कालेज डोभी की अध्यापिका डॉ. सोनी पांडेय की मौत हो गई और उनके पति आलोक पांडेय घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर, खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास अनियंत्रित बाइक गिरने से उसपर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के कोपकला गांव निवासी डॉ. सोनी पांडेय (27) श्री गणेश राय पीजी कालेज डोभी में अध्यापिका थीं। मंगलवार की सुबह वह अपने पति आलोक पांडेय (29) के साथ कालेज जा रही थीं। बाइक आलोक चला रहे थे और डा. सोनी पीछे बैठीं थी। आलोक हेलमेट नहीं लगाए थे। सुबह करीब दस बजे वह गोनौली गांव के पास पहुंचे थे तभी वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की टक्कर से डॉ. सोनी बाइक से गिर गई और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे आलोक बायीं तरफ गिरे जिससे वह घायल हो गए। आलोक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाने में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। डा. सोनी के ससुर सत्यप्रकाश पांडेय ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही श्री गणेश राय पीजी कालेज शोकसभा के बाद बंद कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ताड़केश्वर सिंह, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. बसंत सिंह, डॉ. अभिमन्यु यादव, डॉ. रमाशंकर सिंह, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. कुमुद त्रिपाठी सहित कालेज के सभी शिक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरा गांव निवासी राकेश गौतम अपने साथी चरखू व राजकुमार को बाइक पर बैठाकर घनश्यामपुर बाजार से घर लौट रहे थे। रामनगर बाजार के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए बाइक सवार सड़क के किनारे बने बड़े गड्ढे में चले गए। बारिश में ही सड़क की पटरी वहां धंस गई थी और बड़ा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आस पास घास उग आई है जिससे बाइक सवार को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो सका। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed