{"_id":"5a0200f84f1c1b7a548bb7b2","slug":"151008085513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की छह बाइक व रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की छह बाइक व रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह बाइक और रिवाल्वर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को नईगंज तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।
नगर कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिहाज से इनदिनों अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वह अपने हमराहियों के साथ सुबह नईगंज तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पालिटेक्निक चौराहे की ओर से बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। बाइक सवार ने पुलिस को देख दूर से ही बाइक मोड़ ली और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर पालीटेक्निक चौराहे के पास बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया जबकि पीछे बैठा उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से रिवाल्वर बरामद हुई। जांच की गई तो पता चला कि बाइक पर लगा जो नंबर है वह फर्जी है। युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है। उसने अपना नाम वीरेंद्र कुमार निवासी मेहरोकला थाना देवगांव आजमगढ़ बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह लाइनबाजार थाना क्षेत्र के तहरपुर निवासी आशीष यादव के साथ मिलकर वाहनों की चोरी करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लाइनबाजार थाना क्षेत्र के भूपतिपट्टी स्थित दीपक कुमार पासी के मकान से चोरी की पांच बाइक बरामद की। इसी मकान में वीरेंद्र किराए पर रहता है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में वाहन चोरी के कई केस दर्ज हैं।