फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन किलोमीटर में ही समाप्त हो गई यातायात रैली

तीन किलोमीटर में ही समाप्त हो गई यातायात रैली

Wed, 08 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। यातायात माह के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन से निकली जागरुकता रैली शहर में बमुश्किल तीन किलोमीटर में ही समाप्त हो गई। पुलिस लाइन से निकल कर रैली वाजिदपुर तिराहे से जेसीज चौराहा होकर टीडी कालेज से पुलिस लाइन पहुंचकर सम्मपन्न हो गई। जबकि इस रैली के लिए कई दिन से तैयारी की गई थी। एसपी केके चौधरी ने सुबह साढ़े नौ बजे हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. अनिल पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर नृपेंद्र, यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार के साथ-साथ नगर के स्वयं सेवी संगठन, छात्र, होमगार्ड के जवान और एनसीसी के कैडेट ने भाग लिया। रैली के समापन के मौके पर जागरुकता अभियान को सफल बनाने व यातायात नियमों के पालन में सबकी सहभागिता पर बल देते हुए पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि यातायात नियमों का सभी को हमेशा पालन करना चाहिए। इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। बिना हेलमेट के चलने वाले दो पहिया वाहनों का चलाना, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहनों का चलाना करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना घातक है। बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेन्स वाहन न चलाने दें। यातायात नियमों का पालन करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed