{"_id":"59fe0f454f1c1bc8678b94b6","slug":"15098223682-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमें में फंसाने की धमकी के आरोप में महिला समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमें में फंसाने की धमकी के आरोप में महिला समेत तीन पर केस
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने और युवक की पिटाई के आरोप में महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कसेरवा और बसेरवां गांव से बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे थे। लोगों का आरोप था कि महिला अक्सर लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लोगों को परेशान करती है। अबतक वह कई लोगों पर छेड़खानी का केस भी दर्ज करा चुकी है।
आरोपी महिला और उसके पति ने शनिवार की सुबह एक युवक की यह कहते हुए पिटाई शुरू कर दी कि उसने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की है। महिला युवक को भी फंसाने की धमकी देते थाने पहुंच गई। पीछे से कसेरवा और बसेरवा गांव से बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और पिछली घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि महिला झूठे मुकदमे में लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करती है। थानाध्यक्ष ने महिला और ग्रामीणों को सुनने के बाद सारी जानकारी सीओ सौैम्या पांडेय को दिया। सीओ भी मौके पर पहुंच र्गइं। उन्होंने दोनों पक्षों को सुनने के बाद। पिटाई से पीड़ित युवक शुभम की तहरीर पर आरोपी महिला शकुंतला, उसके पति राजमणि और पुत्र राजेश के खिलाफ दलित उत्पीड़न व झूठ मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।