फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
खेतासराय में हादसे में छात्रा की मौत के बाद जुटे लोग।
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुदौली स्थित ज्ञान हंस विद्यालय के सामने गुरुवार को सुबह नौ बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से कक्षा आठवीं की छात्रा की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के कनवरिया गांव निवासी लालचंद्र की बेटी रिशु (14) खुटहन-खेतासराय मार्ग पर स्थित ज्ञान हंस स्कूल खुदौली में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। गुुरुवार की सुबह वह पैदल स्कूल जा रही थी। उसके साथ गांव के कई अन्य छात्र छात्राएं भी थी। वे सभी विद्यालय के निकट पहुंचे थीं तभी रिशू पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर से दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ के बच्चों ने शोर मचाया तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पास में ही स्थित इंटर कालेज के भी छात्र छात्राएं और शिक्षक मौके पर पहुंच गए। सड़क पर भारी भीड़ जमा होने के चलते खुटहन-खेतासराय मार्ग करीब आधे घंटे तक जाम हो गया। सूचना मिलते ही छात्रा के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रिशू अपने एक भाई और दो बहनों के बीच दूसरे नंबर की थी। उसका बड़ा भाई अविनाश (16) और छोटी बहन नेहा (12) वर्ष की है। उसके पिता साधारण किसान हैं। बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed