फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जालसाजों ने दूकान से बैट्री और उचक्कों ने महिला का पर्स उड़ाया

जालसाजों ने दूकान से बैट्री और उचक्कों ने महिला का पर्स उड़ाया

Sat, 28 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के रोडवेज डिपो के पास स्थित एक दुकान जालसाज 13 हजार रुपये की बैट्री और नगर के सराय मोहल्ला स्थित एक कास्मेटिक की दुकान से खरीदारी करने आई युवती का रुपयों से भरा पर्स लेकर भाग गए।
विज्ञापन

मछलीशहर कस्बा स्थित रोडवेज डिपो के पास में कपिल कुमार मौर्य की बैट्री की दुकान है। शुक्रवार को दोपहर में कपिल किसी कार्य से कहीं चले गए थे। दुकान पर एक युवक मौजूद था। इसी बीच दो लोग आए किसी को फोन मिला दिया और युवक से कहा कि दुकान मालिक का फोन है बात कर लो। फोन करने वाले ने खुद कपिल बनकर एक बैट्री देने की बात कही। युवक ने दोनों को एक बैट्री दे दी जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपये है। दोनों बैट्री बाइक पर रखकर फरार हो गए। कुछ समय कपिल आए तो जानकारी होने पर उन्होंने बताया बताया कि उन्होंने फोन नहीं किया था।
विज्ञापन

दूसरी घटना नगर के सराय मोहल्ले में हुई जहां एक कास्मेटिक की दुकान पर गुरुवर को हुई। यहां खरीदारी करने आई पुरानी बाजार की हिना राइन पुत्री मुन्ना का रुपयों से भरा पर्स उचक्के लेकर भाग गए। पर्स में सात हजार नकदी, 10 हजार रुपये कीमत की सोने की नथिया, मोबाइल फोन था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। दूकानदार के मुताबिक घटना को अंजाम देते उचक्का सीसीटीवी में कैद है। उसकी पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed