{"_id":"59eb99684f1c1b86698b6cbb","slug":"150861253015-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गभिरन गांव में शुक्रवार की रात घरेलू कलह से ऊबकर अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने कटहल के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता शव देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गभिरन गांव निवासी लालता पाल (50) नि:संतान था और वह अपनी पत्नी मंगरा देवी और छोटे भाई लालमनि के साथ रहता था। शुक्रवार की शाम दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसकी पत्नी ने भी उसका विरोध कर दिया। विवाद के कुछ देर बाद वह घर से चला गया। दूसरे दिन भोर घर से दूर पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन