{"_id":"59da6c904f1c1bdb538b66c3","slug":"15074869211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो घायल
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर/शाहगंज। जिले के शाहगंज और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पूर्व प्रधान ईश्वर पाल सिंह (45) स्कार्पियो के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया मे भर्ती कराया गया है । पूर्व प्रधान ईश्वर पाल सिंह (45) सतहरिया स्थित एक दूकान पर पान खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान इलाहाबाद से जौनपुर की तरफ़ जा रही एक स्कार्पियो की चपेट मे आ गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया । उधर, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया बाजार के पास बाइक की सीधी टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी पंकज (26) पुत्र शीतला प्रसाद शाहगंज से घर लौट रहा था। सुल्तानपुर मार्ग स्थित बरदहिया बाजार के पास सामने से आये बाइक सवार से टक्कर हो गई।