फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला से सोने की चेन और बाली छीनकर बदमाश फरार

महिला से सोने की चेन और बाली छीनकर बदमाश फरार

Wed, 27 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
महिला से सोने की चेन और बाली छीनकर बदमाश फरार
छिनैती की पीड़ित महिला
जौनपुर। धरना प्रदर्शन में शामिल होने जिला मुख्यालय आई एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सोने की चेन और बाली बाइक सवार बदमाश छीन ले गए। बदमाशों ने असलहे के बल पर महिला को आतंकित कर दिया था। एसपी आफिस से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज ब्लॉक के मुर्की गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कलावती देवी जिला मुख्यालय पर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने आई थी। धरने के बीच में वह कलेक्ट्रेट के उत्तरी गेट पर बने सुलभ शौचालय जा रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर सोने की चेन व बाली छीन लिया। लूट का शिकार महिला धरना स्थल पर पहुंचकर आबबीती सुनाई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस संबंध में सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर जांच की गई। घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। महिला ने अभी पुलिस को तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिली तो केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed