{"_id":"59bc265f4f1c1b1a688b4cd9","slug":"150550284311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में शाहगंज पहुंचे आरपीएफ के डीआईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच में शाहगंज पहुंचे आरपीएफ के डीआईजी
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। आरपीएफ चौकी प्रभारी अशोक प्रताप सिंह पर बुधवार की रात हुए जानलेवा हमले की जांच में शुक्रवार की दोपहर आरपीएफ के डीआईजी पंकज गंगवार शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में मातहतों से देर तक पूछताछ की।
आधा घंटे तक स्टेशन पर रहे डीआईजी ने आरपीएफ व जीआरपी से स्टेशन और यहां की सुरक्षा व्यवस्था के मसले पर देर तक बात की। उन्होंने चौकी प्रभारी पर हुए जानलेवा हमले के बाबत आरपीएफ के जवानों से पूछताछ की। स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा की समीक्षा भी की। जीआरपी चौकी प्रभारी अतुल्य पांडेय से मुकदमे में प्रगति के बाबत चर्चा की। जिसपर फरार चल रहे दो अज्ञात हमलावरों को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का चौकी प्रभारी ने भरोसा दिलाया। वहीं आरपीएफ के इंस्पेक्टर अवतार सिंह को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इस दौरान विपिन कुमार, सीओ जीआरपी विमल किशोर श्रीवास्तव, जीआरपी इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक आरपी राम आदि मौजूद रहे।