{"_id":"59b82d394f1c1bf57f8b6638","slug":"150524244918-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों ने युवक को पीटा
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरईपार/ मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव में बारातियों ने शराब पीने से मना करने पर एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई में युवक का सिर फट गया। इसकी सूचना मिलने पर गांव वाले और बाराती आमने - सामने हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई।
वारी गाव में लाल मोहम्मद के लड़की की शादी थी। बारात सिकरारा थाना के देवीगंज गांव से आई थी। आरोप है कि बाराती गांव के एक स्कूल के पास बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव के राजीव यादव 25 और लल्लू यादव 20 सिंचाई करके आ रहे थे । इन्होंने शराब पीने का विरोध किया तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में राजीव एवं लल्लू का सिर फट गया। इसकी सूचना गांव वालों को हुई तो वह लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सीओ सौम्या पांडेय भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सीओ ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है।