{"_id":"59b2e9214f1c1bea7f8b526b","slug":"15048973314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार के पास शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से अइलिया निवासी रामदेव सिंह (75) की मौत हो गई। आजमगढ़-वाराणसी रोड से होकर गैस सिलेंडर लदा ट्रक कहीं जा रहा था। उसकी चपेट में आने से रामदेव सिंह घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी डोभी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख पीड़ित को वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। ट्रक बीच सड़क पर खड़ा होने की वजह से वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने ट्रक हटवाकर जाम समाप्त करवाया।