{"_id":"5991f2cc4f1c1b752d8b46db","slug":"15027371132-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सफाई कर्मी की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में सफाई कर्मी की हुई मौत
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बरसठी में सफाईकर्मी की मौत के बाद बिलखती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। थाना क्षेत्र के निगोह बाजार के पास रविवार की रात बाइक सवार सफाईकर्मी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गोपालपुर निवासी हीरालाल गौतम पुत्र रामदुलार (45) बरसठी विकास खंड के चकदोस दियावा ग्राम सभा में सफाईकर्मी पद पर तैनात था। रविवार की रात लगभग 10 बजे अपने बाइक से घर गोपालपुर जा रहा था। निगोह बाजार से 300 मीटर पश्चिम मीरगंज की तरफ बढ़ने पर गुंदहा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। कीचड़ में मुंह धंस जाने के कारण सफाईकर्मी की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसी राहगीर ने शोर मचाने आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हीरालाल की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने सफाईकर्मी को गड्ढे से बाहर निकाला। सफाईकर्मी की जेब में मौजूद डीएल से उसकी पहचान हुई। रात में हीरालाल के घर सूचना दी गई ,जिससे परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने पोस्टमार्टम के लिए ले आई। सुबह सफाई कर्मी की मौत की सूचना पर काफी संख्या में सफाईकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।