फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच घायल

Sun, 30 Jul 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार के पास शनिवार को बोलेरो की चपेट में आने से घायल महिला की मौत हो गई जबकि शाहगंज और मछलीशहर इलाके में हुई दुर्घटनाओं में बालक समेत पांच लोग घायल हो गए। महिला की मौत से क्रुद्ध लोगों ने देवकली बाजार के पास सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार मिर्जापुर जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के धवहीं गांव निवासी महेंद्र सिंह देवकली बाजार में किराये पर मकान लेकर परिवार के साथ रहता है। महेंद्र यहां केराकत से जौनपुर रोड पर सवारी जीप चलाता है। शनिवार को सुबह महेंद्र की पत्नी हैंडपंप से पानी लेकर सड़क पार कर रही थी कि बोलेरो की चपेट में आ गई। बोलेरो से दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को सड़क पर रख कर लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम जगदंबा सिंह और सीओ राजेंद्र सिंह ने समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बोलेरो समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी सेराज अहमद (20) पुत्र अब्बास चचेरे भाई मुशीर अहमद (30) पुत्र जब्बार के साथ अपने रिश्तेदार के घर मानीकला गांव जा रहा था। नजीराबाद के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे टूटकर गिरे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ डिपो के परिचालक हृदय नारायण शर्मा (40) स्थानीय रोडवेज पर बस से उतरते समय गिरकर घायल हो गए। उधर, सुइथाकलां ब्लाक के सरपतहां गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह (52) बाइक से तहसील गेट के पास खड़े थे। सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बे के ताजुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी महेंद्र पटेल का तीन वर्षीय पुत्र अनिल घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। उसी दौरान चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (ब्यू्रो)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed