{"_id":"597a38624f1c1b20798b4848","slug":"15011821332-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से लगी आग, युवती समेत तीन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रिसाव से लगी आग, युवती समेत तीन झुलसे
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरकी गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग को बुझाने के प्रयास में युवती समेत तीन लोग झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
सरकी गांव निवासी श्रीराम की पुत्री कविता (20) सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक रेगुलेटर के पास से गैस रिसाव होने लगा और आग पकड़ लिया। खाना बना रही युवती के शोर करने पर पिता श्रीराम (55) और मां मेवाती देवी (52) भी पहुंच गई। तीनों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पूरे कमरे में फैल गई। आग बुझाते समय तीनों झुलस गए। शोर सुनकर गांव के लोग भी दौड़कर पहुंचे लेकिन तबतक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू लिया लेकिन टेलीविजन, डीटीएच, मोबाइल फोन, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। (ब्यूरो)