फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूमि विवाद में मारपीट, 10 घायल

भूमि विवाद में मारपीट, 10 घायल

Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी/शाहगंज (जौनपुर)। चंदवक थाना क्षेत्र के लोहरखोर और शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर कला व ताखा पश्चिम गांव में भूमि को लेकर हुई मारपीट में 10 लोग जख्मी हो गए। लोहरखोर गांव में मारपीट में घायल लोगों का आरोप है कि मनबढ़ों ने पिटाई के बाद फायरिंग भी की।
चंदवक थाना क्षेत्र के लोहरखोर गांव में नाली निर्माण के लिए दो पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को एक पक्ष ने नाली निर्माण का काम शुरू किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर रमाकांत विश्वकर्मा, उनकी पत्नी शांति देवी और उनके बेटे राजकुमार को घायल कर दिया। घायलों का आरोप है कि पिटाई के दौरान दहशत फैलाने के लिए असलहे से फायरिंग भी की गई। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पर कराया गया। रमाकांत की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुरकलां गांव में मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के दौरान पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से मालती दुबे (55), अंकिता दुबे (24) व पूनम (30) तथा दूसरे पक्ष से रानी दुबे (19), गरिमा (15) घायल हो गई। इसी थाना क्षेत्र के ताखापश्चिम गांव में मामूली विवाद को लेकर मनबढ़ों ने प्रदीप कुमार (27) पुत्र राम केवल को पीटकर घायल कर दिया। लतीफपुर गांव निवासी जयनाथ (50) को बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। सभी का उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed