फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में महिला की मौत, चार घायल 18-19-59

सड़क हादसों में महिला की मौत, चार घायल 18-19-59

Tue, 25 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
घनश्यामपुर/शाहगंज। बदलापुर और शाहगंज थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के सियरावासी गांव निवासी राजनारायण पाठक की पत्नी राजेश्वरी पाठक (50) सोमवार को गांव की महिलाओं के साथ घर से करीब चार किलोमीटर दूर बदलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर कूहींकला गांव में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। जलाभिषेक के बाद वह महिलाओं के साथ घर लौट रही थीं। वह घनश्यामपुर बाजार में पहुंची थीं तभी बाइक की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बदलापुर में महराजगंज रोड पर भलुआही गांव के निकट बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी शहजाद (55) अपने पुत्र रिजवान (20) के साथ बाइक से महराजगंज से बदलापुर की तरफ आ रहा था। बाइक रिजवान चला रहा था। भलुआई गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। सीएचसी से डाक्टर ने रिजवान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर मार्ग पर नजीरबाद में विद्युत पोल से टकरा कर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कलीकपुर मार्टीनगंज गांव निवासी चंदन कुमार (25) पुत्र भुल्लू अपने साथी चंदू राजभर (30) पुत्र सीताराम के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बाद में चंदू की मौत हो गई। नजीरबाद के पास बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पोल भी टूट गया। जिला अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed