{"_id":"5966710b4f1c1b8e148b48a4","slug":"14998858981519-39-37-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदान की एसी कोच से आभूषण भरा बैग गायब 19-39-37","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदान की एसी कोच से आभूषण भरा बैग गायब 19-39-37
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। कुर्ला से छपरा जा रही गोदान एक्सप्रेस की एसी थ्री टायर में सफर कर रही महिला यात्री का आभूषण से भरा बैग गायब हो गया। बैग में डेढ़ लाख से अधिक कीमत के आभूषण थे। पीड़ित महिला ने रेलवे कंट्रोल के अलवा आरपीएफ जंघई से शिकायत की है।
जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के खोवामंडी निवासी शेख मो. फरहान अपनी मां फहक और बहन के साथ मुंबई से जौनपुर आ रहे थे। गोदान एक्सप्रेस के एसी थ्री टायर बीटू कोच में 49, 50 और 51 नंबर सीट पर उनका आरक्षण था। ट्रेन मंगलवार की रात जबलपुर स्टेशन से आगे बढ़ी तो फरहान की मां ने देखा कि उनका पर्स गायब था। फरहान ने फोन से ही इसकी शिकायत रेलवे कंट्रोल से की। बुधवार को ट्रेन जंघई स्टेशन पहुंची तो रेलवे कंट्रोल की सूचना पर जंघई आरपीएफ के सहायक प्रभारी अरविंद सिंह और जीआरपी के राकेश राय ने पीड़ित महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि पर्स में सोने की लाकेट, हार, टप्स, मोबाइल फोन समेत डेढ़ लाख से अधिक के गहने थे। आरपीएफ और जीआरपी घटना की छानबीन शुरू कर दी है।