{"_id":"596121a74f1c1b02398b46cc","slug":"1499537888720-50-26-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी से लूटे एक लाख के आभूषण 20-50-26","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्ण व्यवसायी से लूटे एक लाख के आभूषण 20-50-26
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह पुलिया के निकट शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर स्वर्ण व्यवसायी से एक लाख से अधिक के आभूषण लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छानबीन की लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
भंडरियाटोला निवासी अजय कुमार सेठ की नगर से पांच किलोमीटर दूर रसूलपुर बाजार में आभूषण की दूकान है। शनिवार की शाम को वह दूकान बंद कर साइकल से घर लौट रहा था। शाम को करीब सात बजे वह ईदगाह पुलिया के निकट पहुंचा था तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और धक्के देकर उसे साइकल से गिरा दिया। एक बदमाश बाइक से उतरकर उसके साइकल की हैंडल में लगा थैला छीनने लगा। अजय ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उसके कमर पर असलहा लगा दिया। इतने में ही बदमाश साइकल के हैंडल से झोला निकाल लिया और तीनों बाइक पर सवार होकर कस्बे की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी तो कोतवाली पुलिस और डायल 100 के सिपाही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कराकर वाहनों की देर तक चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित अजय के मुताबिक झोले में सोने और चांदी के एक लाख से अधिक कीमत के गहने थे। उसने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ नृपेंद्र का कहना है कि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना की छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर शीघ्र बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।