{"_id":"5957eccc4f1c1ba2468b4866","slug":"14989345241117-15-27-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी 17-15-27","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी 17-15-27
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान में सेंध लगाकर नकदी समेत हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया। चोर रोशनदान के पास दीवार काटकर अंदर घुसे थे। सेल्समैन प्रेम चन्द्र जायसवाल सुबह दूकान खोला तो उसमें रखे 12 हजार रुपये नकद, और हजारों रुपये कीमत की शराब गायब थी। बीते 19 मई को भी इसी दूकान के शटर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये की शराब और नकदी चोर उड़ा ले गए थे। पुरानी घटना का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर सकी थी तभी चोरों ने दोबारा घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने डाग स्क्वायड भी बुलवाया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन