{"_id":"5956a3d04f1c1b423b8b496d","slug":"14988503036-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी बेटी के अपहरण कर्ता द्वारा परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन थाने की पुलिस आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने से कतरा रही है।
आरोप है कि उसकी बेटी का अपहरण गांव के ही नागेंद्र गौड़ और उसकी मां राजकुमारी ने कर लिया है। जिसके संबंध में बरसठी थाने पर 20 जून को मुकदमा दर्ज है। लेकिन इलाका पुलिस अपहरणकर्ताओं से मिलकर मामले की लीपापोती में लगी है। आरोपी खुले आम घूम रहे हैं और प्रार्थी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में प्रार्थी व उसके परिवार पर जान माल का खतरा बना हुआ है।