{"_id":"5956a2d74f1c1b423b8b495d","slug":"149885005412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता विवाद में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता विवाद में मारपीट, दो घायल
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक पहलवान ताहिर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में शाुक्रवार को लाठी -डंडे से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। चक पहलवान ताहिर गांव निवासी अरविंद गौतम और साहब लाल गौतम के बीच रास्ते का विवाद काफी दिनों से चल रहा था। शुक्त्रस्वार को सुबह उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगे। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से अरविंद गौतम (36) और दूसरे पक्ष से साहब लाल (40) गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही दोनों पक्षो के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन