{"_id":"594d6ee34f1c1b1a098b46b0","slug":"14982469216-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक धू-धू कर जली कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक धू-धू कर जली कार
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के मानीकला गांव में रिश्तेदार के यहां आए शाहगंज निवासी विवेक अग्रहरि की कार में शुक्त्रस्वार को अचानक आग लग गई। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया। शाहगंज निवासी विवेक अग्रहरि मानीकला गांव अपने ससुराल गए थे। दोपहर में घर के सामने हुण्डई कार खडी करके घर के अंदर बैठे थे। तभी कार के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगी। कार से आग की लपटें निकलती देख लोग दौड़ पड़े। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का अनुमान शार्ट सर्किट होना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन