{"_id":"5946d8614f1c1b2b598b46ca","slug":"14978151681620-22-54-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी पशिचम बंगाल से बरामद,आरोपी गिरफ्तार 20-22-54","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी पशिचम बंगाल से बरामद,आरोपी गिरफ्तार 20-22-54
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
मुगराबादशाहपुर । स्थानीय पुलिस ने पश्चिम बंगाल से मुंगराबादशाहपुर से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सात जून को उसी गांव का एक युवक किशोरी को भागा ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में अरुण यादव के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। स्थानीय पुलिस ने 17 जून को खड़गपुर मदनापुर पश्चिम बंगाल पहुंच कर किशोरी के साथ आरोपी अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया। युवक को जेल भेज दिया गया। जबकि किशोरी को मेडिकल परिक्षण के लिए महिला सिपाही के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन