{"_id":"5946d7724f1c1b2b598b46c4","slug":"1497814929119-11-31-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में मारपीट, छह घायल 19-11-31","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में मारपीट, छह घायल 19-11-31
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट लाठी डंडा और धारदार हथियार चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी लाया गया जहां एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फत्तूपुर कला गांव निवासी समर बहादुर का पडोस के ही राम चन्द्र से आबादी की आराजी को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को रामचन्द्र पक्ष के लोग विवादित जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे। जिसपर अमर बहादुर पक्ष के लोगों ने मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान मारपटी हो गई। मिट्टी डालने से मना करने पहुंचे अमर बहादुर की लोगों ने पिटाई शुरू कर दी।
उन्होेंने शोर मचाया तो बचाव में आये आकाश(12) पुत्र लालबहादुर, संध्या (35) पत्नी लाल बहादुर, कुसुम (38) पत्नी समर बहादुर, लाल बहादुर (39) पुत्र बलई, नीलेश (10) पुत्र लाल बहादुर , विकास (23) पुत्र अमर नाथ को बल्लम गड़सा राड व कुल्हाड़ी से मार पीट कर घायल कर दिया। सभी लहुलुहान हो गए। सभी को मुंगराबादशाहपुर पीएचसी पहुंचाया गया। विकास की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।