फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम का आदेश लेकर लगा रहा थाने का चक्कर 17-35-21

डीएम का आदेश लेकर लगा रहा थाने का चक्कर 17-35-21

Mon, 19 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सुईथाकला। डीएम ने रास्ता रोकने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने और रास्ता बनवाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी पुलिस और लेखपाल डीएम के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं। मनबढ़ो द्वारा चकरोड को रोकने के मामले में पीड़ित ने डीएम को पत्र दिया था। पीड़ित के पत्र पर डीएम ने रास्ता बनवाने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश के बावजूद तहसील प्रशासन और थानेदार उनके आदेश को नहीं मान रहे है। फरियादी केवल आदेश को लेकर थाने का चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के पूराअसालत खां गांव में चकरोड को गांव के ही मुकीन, नासीर, सादाप आदि चकरोड को बनने में अवरोध उत्पन्न कर रहे है। जबकि तहसील प्रशासन ने उस चकरोड को नाप करके मिट्टी से पटवा दिया था। बाद में मुकीन पक्ष के लोगों ने चकरोड को काट लिया। उनके इस दबंगई से गांव वालों को आने जाने मे परेशानी हो रही है। गांव वालों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से किया। गांव के वसीर अहमद ने 6 जून को तहसील दिवस शाहगंज में जिलाधिकारी को पत्रक दिया। डीएम ने उपजिलाधिकारी को आदेश दिया कि जो लोग रास्ते को अवरोध उत्पन्न कर रहे है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। शनिवार को थाना दिवस सरपतहां में शिकायत कर्ता वसीर अहमद जब थानेदार अरविन्द पाडेय से मिले तो थानेदार ने कहा राजस्व की टीम रहेगी तो जाएंगे नहीं तो नही। शिकायत कर्ता वसीम अहमद कानूगो शेषनाथ यादव व लेखपाल जयगुरूदेव से मिला तो जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी शाहगंज ने बताया कि अगर चकरोड पर दबंगो का कब्जा है तो तहसील प्रशासन पूरी टीम पुलिस बल के साथ जाकर चकरोड को खाली कराएगा। उधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि अगर चकरोड नही बना तो तहसील पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed