{"_id":"5946d76a4f1c1be2698b45e0","slug":"1497814921483-18-04-16-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने ट्रेन से उड़ाए 83 हजार 18-04-16","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्कों ने ट्रेन से उड़ाए 83 हजार 18-04-16
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। मुम्बई से कमाकर घर लौट रहे युवक के पास से उचक्कों ने 83 हजार रुपये उड़ा दिए। ट्रेन इलाहाबाद स्टेशन से आगे के लिए रवाना हुई तो युवक को रुपये गायब होने का एहसास हुआ। जंघई पहुंचने पर पीड़ित ने जीआरपी से शिकायत की तो घटना इलाहाबाद की बताकर उसे इलाहाबाद के लिए भेज दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसिया गांव निवासी जिलाजीत यादव (30) मुम्बई मे रहकर ट्रक चलाता है । वह मामा की मामा के घर शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आ रहा था। उसके पास दो हजार, पांच सौ के नोट में 83 हजार रुपये थे। रुपये उसने पैंट की जेब में रखा था। जनरल बोगी में सवार होकर वह सफर कर रहा था। सुबह आठ बजे इलाहाबाद पहुंचने पर उसकी आंख खुली तो देखा उसकी जेब से पैसा गायब था। वह परेशान हो उठा तब तक ट्रेन इलाहाबाद स्टेशन छोड़ चुकी थी। जंघई पहुंचने पर उसने जीआरपी से शिकायत की तो उसे इलाहाबाद का मामला बताकर इलाहाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन