फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार ..

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार ..

Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार ..

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टीदयाल चौराहे के पास गुरुवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल बेज दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार की शाम उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह , उपनिरीक्षक राजेश यादव पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि पट्टीदयाल चौराहे पर एक सफेद रंग की स्कार्पियो के पास कुछ बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अवैध असलहा लेकर खड़े हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुँच गये। पुलिस का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से स्कार्पियो के पास खड़े बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। किन्तु पुलिस बाल बाल बच गयी। पुलिस ने पीछा कर विकास शर्मा निवासी पट्टीदयाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक रिवाल्वर , एक खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया। पुलिस का कहना है कि मौके से मोहित शर्मा तथा उदित शर्मा एक तमंचा 315 बोर , एक जिन्दा कारतूस फेंक कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने सफेद रंग की उस स्कार्पियो को भी सीज कर दिया है जिसके पास खड़े होकर आरोपी बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने तीनों पर अवैध ढंग से असलहा रखने तथा जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed