फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गरीबों के आवास में बाहरी लोगों का कब्जा

गरीबों के आवास में बाहरी लोगों का कब्जा

Fri, 01 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के आवास में बाहरी लोगों का कब्जा
करंजाकला (जौनपुर)। क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित काशी राम शहरी गरीब आवास में गरीबों को मिले आवास पर बाहरी लोग कब्जा जमाए हुए हैं। जिन गरीबों को आवास का आवंटन किया गया है उन्हें आज तक कब्जा ही नहीं मिला है। कुछ लोगों ने तो अपना आवास किराए पर दे रखा है। बाहर से आए लोग आए दिन विवाद खड़ा करते रहते हैं। आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों ने डीएम को पत्रक देकर मामले की जांच कराकर आवास को खाली कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आवासीय परिसर में रहने वाले आदिर, इलियास, मो. सईद, भोनू, सुचित, पारस, नन्हे, गुड्डू, राजेश, सिद्दल कुमार, दयाराम, नूरे आलम, नजीर, समसाद, उर्मिला गुप्ता, राकेश कुमार सोनी, बाबूराम, रामसूरत का कहना है कि परिसर के आवासों में बाहरी लोग कब्जा जमाए हुए हैं। आरोप है कि कुछ लोग ऐसे हैं जिनके नाम आवास तो एलाट हो गया है लेकिन वह आवास में नहीं रहते हैं। अपना आवास किराए पर उठा रखा है। जिसके कारण किसी न किसी बात को लेकर आए दिन गरीबों से मारपीट झगड़ा करते रहते हैं। जिससे आवास में रहने वाले लोग परेशान रहते हैं। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों की जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed