फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 04 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पांच के खिलाफ  धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
शाहगंज। फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बैनामा करने के मामले में शाहगंज कोतवाली पुलिस ने पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी मो. अरफी शेख ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके परिवार के उमर शेख पुत्र स्व. शहाबुद्दीन शेख व उनकी मां इशरत जहां ने इमरानगंज बाजार में एक जमीन का बैनामा वर्ष 2004 में कराया था। बैनामा के बाद भूमि की बाउंड्री कराकर उसे छोड़ दिया गया था। बैनामा कराने वाले परिवार के सभी सदस्य मुंबई में रहते हैं। गांव के ही अनवर जावेद ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उसी भूखंड को सुशीला देवी मेमोरियल हास्पिटल के चिकित्सक डा. ज्ञानचंद चित्रवंशी की पत्नी जागृति चित्रवंशी के नाम वर्ष 2014 में बैनामा कर दिया। करीब एक सप्ताह पहले उमर शेख के परिवार के मो. अरफी अपनी जमीन देखने गए तो जमीन का बैनामा कराने वालों ने उन्हें बाउंड्री के अंदर जाने से मना कर दिया। बताया कि इस भूखंड को उन्होंने रजिस्ट्री करा लिया है। मो. अरफी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अनवर जावेद निवासी सबरहद, जागृति चित्रवंशी पत्नी ज्ञानचंद चित्रवंशी, संदीप पुत्र पन्नालाल निवासी इमरानगंज, सरफराज पुत्र आफताब आलम निवासी सबरहद व वाकर सिंह चौहान पुत्र पतिराज निवासी मजडीहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed