फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संधिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत

संधिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत

Thu, 10 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
संधिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत
विज्ञापन

सुईथाकला। सरपतहां क्षेत्र के बांधगांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई। लड़की के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी चंद्रभान की पत्नी उमा देवी (22) बुधवार की रात में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। विवाहिता के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। राजकीय चिकित्सालय से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बुधवार को ंसुबह उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता रामबहादुर ने घटना की सूचना सरपतहां पुुलिस को दी। पुलिस लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया। वहीं लड़की के पिता ने थाने पर दहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी उमा देवी की शादी दो साल पहले हुई थी। वह एक बच्चे की मां थी। ससुराल के लोग उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed