{"_id":"5c9533febdec22147760f61d","slug":"131553282046-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुता उठा ले गई पुलिस, थाने में मचाया हल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुता उठा ले गई पुलिस, थाने में मचाया हल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। होली के दिन क्षेत्र में शांति व्यवस्था में लगी डायल 100 पुलिस बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव से जर्मन शेफर्ड प्रजाति के कुत्ते का बच्चा जबरन उठा ले गई। गुस्साए परिजन थाने पहुंच गए। थाने में हो हल्ला मच गया कि पुलिस जबरन कुत्ते का बच्चा उठा ले आई है। डायल 100 के सिपाही की इस करतूस की शिकायत भी डायल 100 पर भी की गई। आखिरकार पुलिस ने कुत्ते के बच्चे को वापस किया जब जाकर मामला शांत हुआ।
डायल 100 की गाड़ी पर तैनात सिपाबी तियहा गांव में पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह के घर से सिपाही ने जर्मन शेफर्ड प्रजाति के कुत्ते के बच्चे को उठा लिया। उस वक्त पुरुष होली खेलने में मस्त थे। आरोप है कि सिपाही जब कुत्ते के बच्चे को उठा रहा था तो घर की महिलाओं ने विरोध किया लेकिन सिपाही का मन उस कुत्ते के बच्चे पर इस कदर आ गया कि वह महिलाओं के विरोध के बाद भी कुत्ते को गाड़ी में रख लिया। महिलाओं ने इस बात की सूचना जरिये मोबाइल पूर्व प्रधान अशोक सिंह को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सौ नम्बर पुलिस की इस करतूत को डायल 100 पर दिया। शिकायत करने के बाद पूर्व प्रधान सिंह करीब 15 लोगों के साथ बदलापुर थाने पहुंच गए वह सिपाही पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए अड़ गये। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कुत्ते के बच्चे को उसी वाहन से पूर्व प्रधान के घर भेजवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।