फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crocodile seen in jaunpur

नदी में मगरमच्छ दिखाई पड़ने से तटवर्ती गांवों में हड़कंप

Tue, 30 Apr 2019 11:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विझवार सारंग में रविवार की शाम एक मगरमच्छ के जबड़े से किसी तरह जान बचाकर निकले राम पलट नागर की घटना को लेकर गोमती नदी के तटीय गावों में हड़कंप मचा हुआ है। दहशत के चलते ग्रामीण नदी की तरफ जाना ही छोड़ चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


विगत रविवार को सायंकाल साढ़े चार बजे विझवार सारंग निवासी राम पलट नागर 60 वर्ष जब अपनी भैस को नदी में नहला रहे थे उसी समय एक मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया। उसका बायां पैर अपने जबड़े में पकड़कर खींचने लगा। तो उसने किसी तरह पूरी ताकत लगाकर अपना पैर मगरमच्छ के मुंह से खींच बाहर लिया। घर की ओर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


मगरमच्छ के हमले से उसका बायां पैर काफी जख्मी हो गया है जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुफ्तीगंज में चल रहा है। नदी में मगरमच्छ के आने की सूचना से नदी के उत्तर तटीय वर्ती ग्रामों विझवार सारंग, विझवार सागर, नैपूरा, बासुपट्टी, बेलांव, मोहीउद्दीनपुर तथा दक्षिण तटवर्ती गांवों हुसेपुर, सिंगुलपुर, शिवपुर, खर्चलपुर, वीरभानपुर, आदि के लोग मगरमच्छ को लेकर सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विझवार सारंग निवासी विजय तिवारी, विनय तिवारी, सुरेश नागर, रमेश नागर, बाबूराम नागर, राजेंद्र नागर, नैपुरा निवासी राम अचल नागर, लालबहादुर नागर, बासुपट्टी निवासी संतराज नागर एवं राम सकल नागर आदि ने बताया कि ग्रामीण नदी में प्रतिदिन नहाने जाते थे। अपने मवेशियों को भी नदी में नहलाते थे। किंतु मगरमच्छ के नदी में होने की सूचना से इस तरह लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed