{"_id":"5cc0b17ebdec2214593ab0bd","slug":"121556132222-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी की चिंगारी से11 बीघा गेहूं जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आतिशबाजी की चिंगारी से11 बीघा गेहूं जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर । मुफ्तीगंज क्षेत्र के पतौरा गांव में मंगलवार की रात 10 बजे आतिशबाजी की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। हालांकि गेहूं में आग लगते ही ग्रामीण किसी तरह आग बुझाए लेकिन दो घंटे बाद फिर आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक आग पर काबू पाया तब तक उक्त गेहूं जल कर राख हो गया।
खटहरा खुनखुन का पूरा निवासी लालचंद के घर मंगलवार की रात बारात आई थी। द्वारपूजा के समय बारातियों द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी। इस दौरान पटाखे की चिंगारी से काटकर रखे लगभग 11 बीघे गेहूं के बोझ में आग लग गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास द्वारा आग पर काबू पाया लिया गया लेकिन आग पूरी तरह बुझ नहीं पायी थी। दो घंटे बाद फिर से गेहूं के बोझ में आग लग गई जिससे समूचा गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आकर आग बुझाई। इस दौरान राम प्रसाद राय, शशिकांत राय एवं मंगला प्रसाद राय के खेत को रामधनी यादव व घूर पासी द्वारा बंटाई पर बोया गया था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।