फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व सांसद पुत्र ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा

पूर्व सांसद पुत्र ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा

Tue, 26 Feb 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद पुत्र ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव स्थित एक भूमि की रजिस्ट्री को लेकर सोमवार की सुबह एक पूर्व सांसद के पुत्र ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा। इस मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

चर्चा है कि जिस युवक की पिटाई का आरोप पूर्व सांसद के बेटे पर है उसने गांव की एक जमीन को पूर्व सांसद को बैनामा करवाने का वादा किया था। लेकिन वह 21 बिस्वा जमीन उसने स्वयं और कछरा व सुरिस गांव निवासी दो साथियों के साथ खुद बैनामा करा लिया। इस बात की जानकारी होने पर पूर्व सांसद के के पुत्र युवक को पकड़कर अपने आवास पर ले गए। आरोप है कि कमरे में बंद कर युवक की पिटाई की गई। रजिस्ट्री करवाने वाले उसके दो अन्य साथियों को भी बुलाया गया। वे नहीं आए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह का कहना है कि पीड़ित की ओर से ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed