{"_id":"5c30fe07bdec22571463e109","slug":"121546714631-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपतसि की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दंपतसि की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
सड़क हादसे में दंपति की मौत, छह घायल
जौनपुर रायबरेली हाईवे पर फतेहगंज के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बक्शा। जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह करीब छह बजे बक्शा थाना क्षेत्र के डीह जहानियां फतेहगंज के पास दो कार की सीधी टक्कर में दंपति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के राजीबाग निवासी संदीप श्रीवास्तव (38) अपनी पत्नी मीनाक्षी श्रीवास्तव (35) व 12 वर्ष की बेटी खुशी के साथ दवा के लिए इलाहाबाद गए थे। वह अपनी कार से वापस आजमगढ़ आ रहे थे। सुबह करीब छह बजे जौनपुर रायबरेली हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के डीहजहानियां फतेहगंज के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। कार में सवार संदीप और उनकी पत्नी मीनाक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी खुशी घायल हो गई। दूसरी कार में सवार चालक नौशाद खां (29) निवासी पिंडरा वाराणसी, सबा अफरोज (35) , परवीन (55), शिबा (35) निवासी नरहन केराकत और मोनिश खां (40) निवासी पिंडरा वाराणसी घायल हो गए। दूसरी कार में सवार लोग लखनऊ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कार क्षतग्रिस्त हो गईं। कार का गेट तोड़कर दंपति के शव को बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।