{"_id":"5c797a24bdec223c46439aae","slug":"11551464996-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहा सुनी में ऑटो चालक को पीटा, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहा सुनी में ऑटो चालक को पीटा, तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर कस्बे में शुक्रवार की शाम सात बजे किसी बात को लेकर बिथार निवासी एक ऑटो चालक को गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी कुछ दूसरे समुदाय के मनबढ़ युवकों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद हुए पथराव से अफरा तफरी मच गई। आटो क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर मनबढ़ युवक फरार हो गए।
जौनपुर से सवारी लादकर गौराबादशाहपुर में सवारी उतारने के बाद बिथार निवासी एक ऑटो चालक वापस अपने घर बिथार वापस जा रहा था। गौराबादशाहपुर कस्बे के बंजारेपुर के पास पहुंचने पर उसकी किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई। जिस पर उक्त मनबढ़ युवकों ने ऑटो चालक को पीट दिया और उसके ऑटो पर पथराव कर ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे गौराबादशाहपुर एसओ व चौकी इंचार्ज और फोर्स को देखकर उक्त उपद्रवी युवक फरार हो गए। दो समुदायों के मामले को देखते हुए कस्बे में पुलिस के जवान एहतियातन चक्रमण करते रहे। एसओ राज नारायण चौरसिया ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है मामले की छानबीन की जा रही है। कहीं कोई तनाव की स्थिति नहीं है।