फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के  खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
मीरगंज। जरौना बाजार में मंगलवार की शाम चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद आठ वर्षीय बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही चिकित्सक घर छोड़कर फरार है। चिकित्सक की डिग्री का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीएमओ को पत्र लिखा है।

बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव निवासी नन्हेलाल की पुत्री काजल (8) पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी । मंगलवार की सुबह जब बच्ची को काफी तेज बुखार हुआ तो नन्हेंलाल बेटी को लेकर जरौना स्थित एक निजी क्लीनिक पर दवा लेने पहुंचे। आरोप है कि यहां डॉक्टर द्वारा उपचार के दौरान बच्ची को इंजेक्शन लगाया जिससे उसकी हालत में सुधार होने के बजाय हालत बिगड़ती गई। बच्ची की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर घबरा गया। देखते ही देखते क्लीनिक में ही मासूम बच्ची की मौत हो गयी। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर क्लीनिक पर परिजनों की भीड़ जमा होती देख डाक्टर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने जब हो हल्ला शुरू किया तडो किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम शव को कब्जे में ले लिया। नन्हे लाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चिकित्सक के इंजेक्सन लगाने के बाद उसकी पुत्री की मौत हो गयी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर डा. गुड्डू निवासी रामपुर चौथार थाना मीरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव का कहना है कि चिकित्सक के घर दबिश दी गयी लेकिन वह घर पर नहीं मिले। चिकित्सक डिग्रीधारी है या झोलाछाप इसकी जानकारी के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed