फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस नही लगा सकी महिला के हत्यारों का सुराग

पुलिस नही लगा सकी महिला के हत्यारों का सुराग

Mon, 04 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस नही लगा सकी महिला के हत्यारों का सुराग

विज्ञापन
शाहगंज। नकाबपोश महिला पर दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत की नींद सुला देने वाले हत्यारों का बीस दिन बीतने के बाद भी पुलिस सुराग नही लगा सकी। पुलिस अभी तक मृतका का मोबाइल व पर्स भी बरामद नहीं कर सकी है। कोतवाली पुलिस का दावा है कि महिला की काल डिटेल के आधार पर हत्यारों का सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस हत्या के पीछे महिला के संबंधों की जांच की बात करने का दावा तो कर रही लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। जबकि हत्या को लेकर कहानियां क्षेत्र के लोगों की जुबान पर है। घटना को लेकर खेतासराय इलाके के एक रसूखदार की चर्चा भी खूब हो रही है।

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर बिशेखां गांव निवासी इरफाना का विवाह खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हां गांव निवासी मन्नान के साथ हुआ था। दोनों के बीच अनबन के चलते इरफाना अपनी ससुराल में न रहकर शाहगंज के भादी मोहल्ले में किराए के एक मकान में अपने दोनों बच्चों के साथ रहने लगी थी। मृतका पर हमले के पांच दिन पूर्व उसके पति मन्नान ने सऊदी अरब से फोन करके उसे तलाक दिया था। इरफाना 12 फरवरी को किसी काम से खेतासराय गई थी। जहां से आटो पर सवार होकर वह शाहगंज आ रही थी। मजडीहा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर आटो रोक लिया और उसमें सवार इरफाना पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत की नींद सुला दिया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने देवर व जेठ पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन पुलिस महिला के संबंधों, उसके ससुराल वालों के व्यवहार, मृतका का मोबाइल आदि न मिलने पर अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की। लेकिन हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस अभीतक नाकाम साबित हुई है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के मोबाइल नंबरों की डिटेल की जांच की जा रही है। उसके संबंधों के आधार पर कुछ संदिग्ध को चिन्हित किया जा रहा है। घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed