{"_id":"5c72ded3bdec224af715255b","slug":"111551032019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे की साइड स्टोरी -","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे की साइड स्टोरी -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। गजेंद्रपुर गांव निवासी महिला और उसकी दो बेटियों की हादसे में मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। दोनों बच्चियों की दादी प्रभावती का हाल बुरा है। वह रह-रहकर बेहोश हो जा रही है। रविवार को सुबह जिसे भी घटना की जानकारी हुई वह बृजेश मिश्रा के घर पहुंच रहा था जबकि परिवार के लोग हादसे की सूचना सुनकर बुढ़िया का इनारा में चले आए थे।
गजेंद्रपुर गॉव निवासिनी शशिकला मिश्रा(35) पत्नी बृजेश कुमार मिश्रा, एवं उनकी दो बेटियां प्रज्ञा मिश्रा(13 वर्ष) व रानी मिश्र(5) की थाना मुंगराबादशाहपुर के पांडेयपुर गांव के पास घर में घुसे ट्रक की चपेट में आने से मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है। बृजेश का पुत्र रुद्र कुमार मिश्रा (11) स्वरूपरानी चिकित्सालय, प्रयागराज में भर्ती है। दोनों बेटियों की दादी प्रभावती मिश्रा अपनी बहू व दो-दो पोतियों की मौत की खबर सुनकर रोते रोते बेहोश हो जा रही है। दादा राम अवतार मिश्रा को बहू व पोतियों के खोने का गम उनकी पथराई आंखों से साफ देखा जा सकता है। रोते-बिलखते परिवार के लोगों रुदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार, पास पड़ोस के लोग की आंखें बरबस ही भर आयी। अचानक एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्रवासी शोकाकुल एवं स्तब्ध हैं। शशिकला मिश्रा चार बच्चों की मां थी। उनकी दो बेटियों की उनके साथ ही हादसे में जान चली गई जबकि बड़ी बेटी शिवानी(18), श्रद्धा (16) का रो रोकर बुरा हाल है। बेटा रुद्र मिश्रा (11) अस्पताल में भर्ती है। पति बृजेश मिश्रा दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व शशिकला मिश्रा अपनी दो बेटियों व बेटा रुद्र को लेकर मुंबई में अपने भाई की बेटी की शादी से लौटकर मुंगराबादशाहपुर में अपने रिश्तेदार दिनेशचंद्र पांडेय के यहां रात विश्राम के लिए रुकी थी। उन्हें क्या पता था कि रिश्तेदार के यहां रात्रि विश्राम उन तीनों की जिंदगी की आखिरी विश्राम होगा।