{"_id":"5c704037bdec22090f3fcb11","slug":"111550860343-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हुई मारपीट में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग हुई मारपीट में पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया/शाहगंज। नेवढ़ियां थाना क्षेत्र के बुद्धीपुर गांव मे गुरुवार की देर शाम करीब नौ बजे दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
बुद्धीपुर गांव निवासी बृज कुमार पटेल व सिपाही लाल पटेल तालाब की ओर गए थे। जहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के चंदन पटेल और उसके साथी से कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान दोनों में मारपीट हो गई। शोर सुनरकर रात के अंधेरे में लोग पहुंचे तो बृज कुमार पटेल (52),सिपहिलाल पटेल (45) और चंदन पटेल (22) घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद बृज कुमार पटेल और चंदन पटेल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी नीरज राजभर (32) पुत्र लालता प्रसाद बच्चों को लेकर हुए विवाद में पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने नीरज को हिरासत में लिया है। नोनहट्टा मोहल्ला निवासी अशोक चौहान (32) पुत्र सीताराम चौहान का भाई से भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक चौहान को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में चालान कर दिया।