फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र चोरी करने का प्रयास

यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र चोरी करने का प्रयास

Sat, 09 Feb 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र चोरी करने का प्रयास

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज उसरहटा के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर गुरुवार की रात यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र चोरी करने का असफल प्रयास हुआ। विद्यालय में तैनात चौकीदार ने शोर मचाया तो चोर बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शूरू हो गई है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा में स्थित मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज में बोर्ड से भेजे गए प्रशनपत्र को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। गुरुवार की रात दो की संख्या में बाइक से पहुंचे युवक प्रधानाचार्य कक्ष में लदे दरवाजे का ताला काट दिया। ताला काटकर वे अंदर दाखिल हुए। जहां आलमारी का ताला काट रहे थे तभी खटपट की आवाज सुनकर चौकीदार की नींद टूट गई । घटना के वक्त चौकीदार प्रधानाचार्य कक्ष के सामने दूसरे कमरे में सो रहा था। आवाज सुनकर चौकीदार मों. राशिद शोर मचाते हुए बाहर निकला। शोर सुनकर दोनों आरोपी बाउंड्री फांदकर फरार हो गए। दोनों जिस बाइक से आए थे वह बाइक विद्यालय परिसर में ही छूट गई। सूचना पर पहुंचे केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को सीूचना दी । पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शहंशाह आलम का कहना है कि विद्यालय में बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्रों की सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को देते हुए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed