{"_id":"5c5dcffebdec22738442afcf","slug":"111549651966-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों की चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों की चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज उसरहटा से बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को गुरुवार की रात चुराने का प्रयास किया गया। चपरासी के शोर मचाने पर चोर भाग गए। भागते समय उनकी बाइक छूट गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
गुरुवार की रात बाइक से दो आरोपी
प्रधानाचार्य के कार्यालय में रखे प्रश्न पत्रों की चोरी के लिए चोर दरवाजे का ताला काटकर दाखिल हुए। आलमारी का ताला काटते वक्त खटखटाहट की आवाज सुनकर सामने कमरे में मौजूद चपरासी मो. राशिद ने शोर मचाया। शोर मचने पर चोर दीवार फांदकर भाग गए। भागते समय उनकी बाइक मौके पर ही छूट गई थी। सूचना पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल कर बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। चपरासी की सजगता से चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। चपरासी मो. राशिद ने बताया कि दो चोर थे। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा के लिए आए प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए प्रधानाचार्य शहंशाह आलम ने कोतवाली पुलिस को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन