फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कालाबाजरी के लिए जा रहे 400 बोरी गेहूं पीकअप सहित धराया

कालाबाजरी के लिए जा रहे 400 बोरी गेहूं पीकअप सहित धराया

Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
कालाबाजरी के लिए जा रहे 400 बोरी गेहूं पीकअप सहित धराया

विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में कालाबाजरी के लिए जा रहा 400 बोरी गेहूं पीकअप के साथ धराया। इस दौरान जांच पड़ताल के बाद 400 बोरी गेहूं सीज कर कब्जे में लेते हुये एसएमआई मडिय़ाहूँ को सौंप दिया गया। जबकि पिकअप को मडिय़ाहूं कोतवाली को सुपुर्द कर दिया गया।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र में खाद्यान्न की हो रही कालाबाजारी की शिकायत पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसीलदार संतोष सोनकर को सूचना मिली की सरकारी खाद्यान का अवैध गेहूं एक पिकअप गाड़ी पर लाद कर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। जिस पर तहसीलदार संतोष कुमार ने अपने हमराहियो के साथ पीछा किया तो पिकअप से राजापुर नंबर 2 इटायें रोड पर स्थित एक मकान में गेहूं खाली किया जा रहा था । तभी तहसीलदार की गाड़ी देखकर खाद्यान माफिया तथा गाड़ी ड्राइवर भाग गए। तहसीलदार ने इसकी सुचना आपूर्ति निरीक्षक पंकज सिंह को देते हुए तत्काल मौके पर बुलाया। मडिय़ाहूं पुलिस को भी सुचना दिया। जिसपर प्रभारिनिरीक्षक संजीव मिश्रा मय फ़ोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए ।आपूर्ति निरीक्षक पंकज सिंह ने गेहूं की जांच एसएमआई अलोक श्रीवास्तव के साथ किया। जिसमे गेहूं सरकारी होने की पुष्टि हुई।निरीक्षक ने उक्त माकन मालिक की जानकारी लिया। जिसमें पता चला की माताभीख पटेल का मकान है । जिसके बयान से पता चला की उक्त खाद्यान माफिया दिनेश जायसवाल गोपालापुर ने किराये पर लेकर यह अवैध कारोबार करते हैं। आपूर्ति विभाग ने लगभग 400 बोरी गेहूं सीज कर कब्जे में लेते हुये एसएमआई मडिय़ाहूँ को खाद्दान सुपुर्द कर पिकअप को मडिय़ाहूं कोतवाली को सौप दिया।
विज्ञापन


कालाबाजरी के लिए जा रहा 400 बोरी गेहूं पीकअप के साथ धराया। जांच के उपरांत उक्त माफिया खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के लिए मडिय़ाहूं पुलिस को तहरीर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सिंह
आपूर्ति निरीक्षक मडिय़ाहूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed