{"_id":"5c92586bbdec22140c42b8a9","slug":"101553094763-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गाजीपुर के सीडीओ के चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर (जौनपुर)। जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर चौराहे के पास बुधवार को सुबह हुई इनोवा और वैगनआर कार की टक्कर में गाजीपुर के सीडीओ के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया का परिवार लखनऊ में रहता है। उन्हें लाने के लिए सीडीओ का चालक इकराम (25) व गार्ड दयाशंकर(48) निवासी वारिकपुर नोनरा गाजीपुर इनोवा कार से लखनऊ जा रहे थे। उधर थाना जलालपुर के मुरादपुर हौज गांव निवासी राम कुमार यादव (48) अपनी बैगन-आर कार से इलाहाबाद से देवरिया जा रहे थे । परसूपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से जा रही रोडवेज बस को बैगन आर का चालक ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ईनोवा से सीधी टक्कर हो गई। इनोवा का चालक इकराम व सीडीओ का गार्ड दया शंकर यादव घायल हो गये । वैगनआर में बैठे राम कुमार यादव को भी चोटें आईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।