फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crime branch arrested an accused named in Ashutosh murder case

पत्रकार आशुतोष हत्याकांड: नामजद आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर

Fri, 20 Dec 2024 01:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 01:07 AM IST
सार

जौनपुर जिले में 13 मई को पत्रकार हत्याकांड के नामजद आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 

विज्ञापन
Crime branch arrested an accused named in Ashutosh murder case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के इमरान गंज बाजार में 13 मई को आरटीआई एक्टिविस्ट व पत्रकार हत्याकांड के नामजद आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन


यह है मामला
गत 13 मई को सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव को इमरान गंज बाजार में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें परिवार के लोगों की तहरीर पर पुलिस चार नामजद व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शूटर प्रिंस सिंह को इनकाउंटर कर ढेर कर दिया गया था। जमिरुद्दीन कुरैशी व शूटर का साथी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं नामजद दो आरोपी नासिर जमाल व कामरान उर्फ अर्फी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह क्राइम ब्रांच की टीम ने जनपद जौनपुर से नामजद आरोपी कामरान उर्फ अर्फी को लाइन बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी नासिर जमाल अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमे का नामजद आरोपी कामरान उर्फ अर्फी को क्राइम ब्रांच टीम ने लाइनबाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed